पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास को श्रद्धांजलि देने उदयपुर पहुंचे कांग्रेस नेता
उदयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा , पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे दैत्य मगरी स्थित निवास पर पहुंचकर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास के पार्थिव शरीर पर कांग्रेस का ध्वज एवं पुष्प चक्र अर्पित करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धांजलि सभा में राजस्थान सरकार के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़, संदीप चौधरी, पवन गोदारा, उदयपुर लोकसभा प्रत्याशी एवं पूर्व कलेक्टर तारा चंद मीणा भी उदयपुर पहुंच चुके हैं।
डॉ. गिरिजा व्यास के निधन से कांग्रेस परिवार एवं प्रदेश की राजनीति में गहरा शोक व्याप्त है। श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों का लगातार पहुंचना जारी है।
