श्रीगंगानगर
पोते ने ही दादी को उतारा मौत के घाट,श्रीगंगानगर SP डॉ. अमृता दुहन ने किया सनसनीखेज खुलासा
श्रीगंगानगर शहर के पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में 86 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मृतका का हत्यारा और कोई नहीं बल्कि उसका सगा पोता मनीष चुघ ही है।गत सप्ताह पुरानी आबादी क्षेत्र में दिनदहाड़े बुज़ुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। प्रारंभिक जांच में यह मामला लूटपाट जैसा प्रतीत हुआ, जिससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी। महिलाओं में भय का माहौल बन गया था।एसपी डॉ. अमृता दुहन के लिए यह केस किसी चुनौती से कम नहीं था। पुलिस टीम ने जब तहकीकात की तो चौंकाने वाले सुराग सामने आए। मृतका के पोते मनीष से पूछताछ में यह बात सामने आई कि वह ऑनलाइन गेमिंग की लत के कारण कर्ज में डूब चुका था।
कर्ज उतारने के लिए उसने ही अपनी दादी की हत्या की योजना बनाई और लूटपाट का नाटक रचा। पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार कर लिया है।इस घटना ने एक बार फिर यह उजागर कर दिया कि ऑनलाइन गेमिंग की लत किस हद तक घातक हो सकती है। मनीष ने स्वीकार किया कि वह लगातार ऑनलाइन गेम खेलता था और भारी आर्थिक नुकसान उठा चुका था।
