बीकानेर । राजस्थान राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता की शुरूआत आज अग्रवाल चेतना समिति भवन में खेल राज्यमंत्री के के विश्नोई ने किया। इस मौके पर विश्नोई ने कहा कि शतरंज पौराणिक खेल है। समय और एक काल खंड में पौरालिक खेल लुप्त हो गये थे। लेकिन अब धीरे धीरे गुम हो रहेे इन खेलों में जागृति आई है। उन्होंने कहा कि सभी खेलों में नई उर्जा का संचार हुआ है। जिससे भारत ने अनेक खेलों में देश का नाम रोशन हुआ है। इस मौके पर विधायक जेठानंद व्यास,महावीर रांका,हनुमान अग्रवाल आदि भी बतौर अतिथि मौजूद रहे। बीकानेर शतरंज संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण राघव ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य स्तर के करीब 400 खिलाडी भाग ले रहे है। पहली बार राज्य स्तर की इस प्रतियोगिता में एक लाख की ईनामी राशि दांव पर रहेगी। यह प्रतियोगिता आठ चक्रों में स्वीस पद्वति से खेली जायेगी। इस प्रतियोगिता में कई राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाडी अपना भाग्य अजमा रहे है। शुभारंभ अवसर पर खेल राज्यमंत्री ने नन्हे खिलाडिय़ों से परिचय लिया और मोहरा चलकर प्रतियोगिता का आगाज किया।
