बीकानेर में गीता जयंती पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में करीब 2500 विद्यार्थी शामिल हुए जिन्होंने गीता पाठ का अध्ययन किया हैऔर उन्हें गीता श्लोक कंठस्थ हैं। इसमें साधक संजीवनी,तत्व विवेचनि,भगवान विष्णु आदि के रथ रहेंगे और बच्चों की तीन टोली रही। शोभायात्रा में बच्चे गीताजी के संस्कृत में श्लोकों का उच्चारण करते हुए चलते रहे वही सिखाने वाले शिक्षक,गीता अध्यापक और आमजन भी शामिल रहे। गंगाशहर से निकली यह शोभायात्रा कई मार्गो से होते हुए मुरलीमनोहर धोरा पहुंची जहां सभी ने गीता के सामूहिक पाठ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *