बीकानेर में नगर निगम द्वारा पवनपुरी क्षेत्र में शुरू किए गए मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र पर आज कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने जरूरतमंदों हेतु पुराने गर्म कपड़ों का दान कर सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया। उन्होंने कहाकि सद्भावना केंद्र का उद्देश्य समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देना है, जिसके लिए आमजन की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। कलेक्टर ने बीकानेर वासियों से अपील करते हुए कहाकि अपने घरों में पड़े उपयोग योग्य पुराने कपड़े, गर्म वस्त्र,जूते-चप्पल,बर्तन,खिलौने,कॉपी-किताबें,इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि वस्तुएं जरूरतमंदों तक पहुँचाने के लिए सद्भावना केंद्र में उपलब्ध कराएँ। उन्होंने कहा कि यह पहल उन लोगों के लिए राहत का माध्यम बनेगी, जो संसाधनों के अभाव में कठिनाइयों का सामना करते है। नगर निगम कमिश्नर मयंक मनीष ने बताया कि निगम की ओर से जिले में अब तक कुल 05 मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र खोले जा चुके हैं।
