एंकर – बीकानेर में आज संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर रंविन्द्र रंगमंच पर संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया।केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल,विधायकविश्वनाथ मेघवाल,ताराचन्द सारस्वत,जेठानन्द व्यास सहित अतिथि मौजूद रहे। भारतीय संविधान को देश को समर्पित हुए 77 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में चिकित्सकों को संविधान की प्रति भेंट कर सम्मानित किया गया। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहाकि मोदी सरकार ने इसे कानून दिवस के स्थान पर संविधान दिवस के रूप में मनाया शुरू किया तभी से हम यह समारोह मनाकर बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान निर्माण में योगदान को याद करते है संविधान के अनुसार देश का निर्माण कर सके। वही उन्होंने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भाजपा की नीव हिलाने के बयान पर पलटवार करते हुए कहाकि भाजपा ममता जी की धमकी से डरने वाली नहीं है। हर चुनाव में वो ऐसी धमकी देती रही है। अभी चुनाव आने वाला है इस लिए ऐसी धमकी दे रही है। भाजपा सुशासन देगी विकास करेगी लोकतंत्र में धमकी को कोई स्थान नही है। जब वोट बैंक व तुष्टिकारण की राजनीती होती है तो नीतिया सही नहीं बनती है। वही उन्होंने कांग्रेस नेता उदितराज के रामभद्राचार्य पर दिए बयान पर कहाकि जो भाषा कांग्रेस बोलती है वो भी वही भाषा बोलते है, सभी को भाषा की मर्यादा रखनी चाहिए।
बाइट- अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय कानून मंत्री।
