बीकानेर मे बाल विवाह मुक्त भारत रथ यात्रा व पोस्टर विमोचन का किया शुभारंभ।
बीकानेर जिले में बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त रथ यात्रा व पोस्टर विमोचन अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री रमेश देव , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चक्रवर्ती सिंह, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्री जुगल किशोर व्यास , किशोर न्याय बोर्ड सदस्य अरविंद सेंगर राजकीय संप्रेषण गृह अधीक्षक रामनारायण बिश्नोई के द्वारा हरि झंडी दिखा कर बाल विवाह मुक्ति रथ रवाना किया गया ।संस्था राजस्थान महिला कल्याण मंडल/जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन बीकानेर के जिला समन्वयक अमित कुमार ने बताया के बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह मुक्त भारत रथ यात्रा आगामी दिनों में जिले के अलग अलग ब्लॉक ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर रथ के माध्यम से ऑडियो संदेश, पोस्टर, पंपलेट जनसंवाद एवं शपथ कार्यक्रम के द्वारा आम जन को जागरूक किया जाएगा व आमजन को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत 18 वर्ष से कम आयु की लड़की व 21 वर्ष से कम आयु के लड़के की शादी नहीं करवाने व बाल विवाह के दुष्परिणाम जी बारे में जानकारी दी जाएगी व शपथ दिलाकर सभी को जागरूक किया जाएगा ।इस दोरान जागरूकता कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जुगल किशोर व्यास द्वारा बाल विवाह के दुष्परिणाम की जानकारी दी गई व सभी को शपथ दिलवाई। बाल विवाह मुक्ति रथ खारा व बिछवाल गाँव, अंतोदया नगर, नया शहर, आदि क्षेत्रों मे पहुंचा व ग्रामीणों द्वारा रथ का स्वागत किया गया। इस प्रोग्राम मे बाल कल्याण समिति से जंमजय व्यास, हाजरा बानो,सुनीता ,किशोर न्याय बोर्ड से किरण गोड , कमल,चाइल्ड हेल्पलाइन से प्रवेश व राजस्थान महिला कल्याण मंडल से पिंकी जनागल ,बाबूलाल न्याय मित्र अनिल तिवारी , गुरसेवक, एडवोकेट सुनील भाटी मौजूद रहे।