बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक गौवंश के गंदे पानी पानी के गड्डे में डूब कर मरने के विरोध में गौप्रेमियों ने टायर फूककर विरोध जताया। जानकारी मिली है कि सुजानदेसर वार्ड 3 में गंदे पानी के गड्डे एक गाय डूब गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम,नगर विकास न्यास के अधिकारियों को फोन किये। परन्तु किसी भी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया। जिसके चलते गाय डूबकर मर गई। इससे आक्रोशित गौ प्रेमियों ने रास्ता रोककर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि निगम व न्यास के अधिकारियों की लापरवाही के कारण गौ माता को अपनी जान गंवानी पड़ी। एक ओर भाजपा सरकार गौमाता के नाम पर वोट मांगती है। वहीं दूसरी ओर गौवंश की इस प्रकार की बेकद्री की जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में प्रेम गहलोत,शिव गहलोत,मुरली,नंदू सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल थे।