ऊन मंडी में मजदूरी बढ़ाने, श्रमिकों का लाइसेंस जारी करने तथा काम से हटाए गए श्रमिकों को पुन नियुक्ति देने की मांग को लेकर महिला श्रमिकों ने धरना दिया। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के नेता गौरीशंकर व्यास पहुंचे और उन्होंने मंडी प्रशासन की नादरशाही नीतियों के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। जानकारी मिलते ही सीओ सिटी श्रवण दास मौके पर पहुंचे और उन्होंने मध्यस्थता करते हुए मंडी प्रशासन से बातचीत की तथा आंदोलन कर रही श्रमिक महिलाओं की तीनों मांगों को मनाने की बात कही।जिसके बाद महिलाओ ने धरना खत्म किया।