राष्ट्रीय सेविका समिति का शाखा संगम आज धरणीधर खेल मैदान में आयोजित हुआ। इस संगम में मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय प्रमुख कार्यवाहिका सीता गायत्री उपस्थित रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डूंगर महाविद्यालय की अंग्रेजी विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर दिव्या जोशी रही। वही अध्यक्षता स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर स्वाति फलोदिया ने किया।इस मौके पर सीता गायत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि विगत 89 वर्षों से समिति अपने साधना पथ पर इसी प्रकार के कई कार्यक्रम करते हुए समाज में महिलाओं के संगठन कार्य को लगातार कर रही है। संस्कार संगठन को राष्ट्र की आवश्यकता बताते हुए महिला आदर्श पर जीजामाता का उदाहरण देते हुए कहा की जीजा माता ने संकल्प लेकर शिवाजी जैसे पुत्र को जन्म दिया, उसकी वजह से ही हिंदू पद पादशाही की स्थापना हुई ।
अहिल्याबाई होल्कर को उन्होंने समिति के आदर्श के रूप में याद करते हुए कहा कि उन्होंने श्रृंगार रस वाले कवि को भक्ति रस वाले गीत रचना के लिए प्रेरित किया। समाज का एक वर्ग जो चोरी जैसे अनैतिक कार्य करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे उनको गलत राह से हटाकर राष्ट्र रक्षक बनाया।
