बीकानेर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर आज भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई ने पांचू की श्रीकृष्ण गौशालामें में कार्यकर्ताओं के साथ गौमाता की पूजा-अर्चना कर और गौमाता को गुड़ व खल-दलिया खिलाया। बिश्नोई ने कहाकि गौमाता की सेवा कर आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हुई। ईश्वर से कामना है कि मुख्यमंत्री सदैव स्वस्थ रहें,दीर्घायु हों और उनके नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति व जनकल्याण के पथ पर अग्रसर होता रहे।
