बीकानेर पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी व गुम हुए 170 मोबाइल बरामद, 40 लाख की संपत्ति लौटाई
बीकानेर।
बीकानेर पुलिस ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी और कार्यकुशलता का शानदार परिचय देते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी व गुम हुए कुल 170 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में की गई, जिसमें साइबर टीम की भूमिका बेहद अहम रही। बरामद मोबाइल फोन को सदर सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने स्वयं उनके असली मालिकों को सौंपा।
अपने मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई। मोबाइल धारकों ने बीकानेर पुलिस की इस सराहनीय पहल की जमकर प्रशंसा करते हुए पुलिस का आभार जताया।
इस मौके पर एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़, सीओ अनुष्ठा कालिया, सीआई सदर सुरेंद्र पचार और दीपक यादव भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *