बीकानेर में ऋतुराज बसंत के साथ ही फाल्गुनी बयार की शुरुआत हो जाती है। ऐसे में आज मां सरस्वती के साथ चंग का भी विधिवत पूजन किया गया। शहर के जस्सूसर गेट क्षेत्र में जगदम्बा मित्र मंडल के कलाकारों ने चंग का पूजन किया और चंग की थाप पर धमाल गाते गए। आज से होली तक शहर में फाल्गुनी बयार बहेगी। बीकाणावासियों के लिए ये समय उमंग और मस्ती भरा होता है।