*विधायक जेठानंद व्यास ने जिला अस्पताल में किया गया उच्च जलाशय का लोकार्पण*
बीकानेर, 24 जनवरी। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र विधायक जेठानंद व्यास ने शनिवार को जिला अस्पताल परिसर में नवनिर्मित उच्च जलाशय का लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि इससे पारीक चौक, पाबू बारी, जिला अस्पताल क्षेत्र के नागरिकों की पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान होगा। उच्च जलाशय की क्षमता 12.50 लाख लीटर है। उन्होंने उद्घाटन के पश्चात जलापूर्ति शुरू करवाई। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा और चिकित्सा जैसी आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए पूर्ण गंभीरता से कार्य कर रही है। शहर में विभिन्न स्थानों पर पानी की टंकियों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। यह आमजन के लिए लाभदायक सिद्ध होंगी।
उन्होंने जल का मितव्ययता से उपयोग करने का आह्वान किया। विधायक ने बताया कि इस जिला अस्पताल की इस टंकी की क्षमता 12.50 लाख लीटर है। इससे लगभग साढ़े छह हजार कनेक्शन धारक लाभान्वित होंगे।
जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता श्री नितेश सागर ने शहरी क्षेत्र में विभाग के प्रगतिरत तथा पूर्ण कार्यों की जानकारी दी।
इस दौरान किशन चौधरी, जोगेन्द्र शर्मा, जेपी व्यास, आशा आचार्य, दिनेश चौहान, शिव पांडिया, सुशील व्यास, संजय शर्मा, लोकेश सोनी, अनादि पारीक, जलदाय विभाग के सहायक अभियांता विशु शर्मा, सहायक अभियंता आलोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *