बीकानेर में आज सूर्य सप्तमी शांकदिपीय समाज की ओर से सूर्य भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। शहर के लक्ष्मीनाथ मंदिर से शुरू हुई यह शोभायात्रा विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस लक्ष्मीनाथ मंदिर पहुंची। इस दौरान शंखदीपिय समाज के लोगों ने भगवान सूर्य के रथ की पूजा अर्चना की ओर धूमधाम से सूर्य सप्तमी मनाई।