बीकानेर
शहरी परकोटे के नथनिया सराय क्षेत्र बिजली कंपनी द्वारा बिना कारण मीटर बदलने और महिलाओं से अभद्रता करने पर आक्रोशित लोगों ने नत्थूसर गेट पर लगाया जाम |
आज सुबह स्थानीय नथानिया सराय क्षेत्र मैं बिजली कम्पनी की टीम केबल बदलने के कार्य के बहाने गयी और एक-एक कर के करीब पांच घरों के मीटर बिना उचित कारण बताये बदल दिया जिसका घरों में मौजूद महिलाओं द्वारा विरोध करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार की शिकायत पर मौहल्ले वासियों ने इक्क्ठा हो कर विरोध किया जिसके परिणाम स्वरुप कम्पनी के प्रतिनिधि अपने वाहन वही छोड़ कर भाग गए एवं पुरे क्षेत्र की बिजली बंद कर दी जिससे आमजन आक्रोशित हो कर नत्थूसर गेट पर टायर जलाकर पार्षद दुर्गादास छंगाणी के नेतृत्व में रास्ता जाम कर दिया दिया | घटना की सुचना प्राप्त होते ही कांग्रेस नेता अरुण व्यास मौके पर पहुंचे एवं आक्रोशित लोगों की पीड़ा सुनकर उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की जिसके परिणामस्वरूप सीओ सिटी अनुज. ढाल मौके पर पहुंचे लोगो से समझाइस कर रास्ता खोलने का निवेदन कर नयाशहर थाने में बिजली कम्पनी के साथ शिष्टमंडल को वार्ता का प्रस्ताव रखा जिस पर कांग्रेस नेता अरुण व्यास और पार्षद दुर्गादास छंगाणी ने आमजन से अपील कर रास्ता खुलवाया और सीओ अनुज ढाल के नेतृत्व में समझौता वार्ता हुई जिसमें बिजली कम्पनी से श्री सुरेंद्र चौधरी, मुरली किराडू जी एवं संघर्ष समिति से अरुण व्यास , दुर्गादास छंगाणी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, भाजयुमो अध्यक्ष वेद व्यास,कमल कल्ला आदि उपस्थित रहे एवं उतारे मीटर वापिस लगाने, बिना नोटिस मीटर नहीं बदलने, पुष्करणा सावे पर विशेष प्रकाश की व्यवस्था करने और इस संबंध में किसी भी पक्ष की तरफ से परिवाद दर्ज नहीं करवाने पर सहमति बनी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *