बीकानेर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की ओर से आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 के तहत पात्रता जांच व दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया बीकानेर में शुरू हो गई है। यह कार्य संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा, बीकानेर संभाग कार्यालय (करणी सिंह स्टेडियम के सामने) में किया जा रहा है।
संयुक्त निदेशक सुनीता चावला ने बताया कि भर्ती परीक्षा का परिणाम 16 जनवरी को घोषित किया गया था। इसके बाद मेरिट के आधार पर वरीयता सूची तैयार की गई और अब चयनित अभ्यर्थियों की पात्रता व दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि दस्तावेज सत्यापन की यह प्रक्रिया 11 अप्रैल तक जारी रहेगी। इसमें प्रतिदिन करीब 750 अभ्यर्थियों की स्क्रूटनी कर उनके शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार निर्धारित कार्यक्रम के तहत अभ्यर्थियों को बुलाकर प्रक्रिया पूरी की जा रही है, ताकि भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से संपन्न कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *