बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाने में देर रात मिले शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक गोपेश्वर बस्ती निवासी भोजराज सिंह राजपुरोहित है। जिसकी हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने मोर्चरी के आगे धरना दे दिया। परिजनों का आरोप है कि भोजराज को उसका एक चित परिचित मंगलवार शाम को लेकर गया। जिसका शव उदयरामसर रोड पर रोही में मिला। जिसके साथ भोजराज सिंह गया था। संभवत उसी ने उसकी हत्या कर शव को वहां छोड़ दिया। मृतक का मोबाइल भी हत्यारा लेकर चला गया है। हत्यारे को पकडऩे की मांग को लेकर मोर्चरी के सामने राजपुरोहित समाज के लोग एक त्रित हो गये। जिसके बाद एडिशनल एसपी दीपक शर्मा मौके पर पहुंचे और धरनार्थियों से बातचीत की। शर्मा ने आश्वस्त किया कि जिस किसी ने भोजराज सिंह क ी हत्या की है तो उसे तत्काल पकड़ लिया जाएगा। जिसके बाद परिजनों ने शव को लिया।