बीकानेर। मजदूरों के लिए संघर्ष करने वाले बीकानेर व भीलवाड़ा के पूर्व विधायक स्वतंत्रता सेनानी गोकुल प्रसाद पुरोहित की पुण्यतिथि पर नत्थूसर गेट बाहर स्थित मूर्ति स्थल पर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया।जिसमें नगरवासियों ने पुरोहित की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि पुरोहित युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत थे। उन्होंने मजदूरों के कल्याणार्थ कई आन्दोलन किए। पूर्व महापौर मकसूद अहमद ने कहा कि गोकुल प्रसाद पुरोहित एक निर्भिक जननेता, कुशल एवं प्रखर विधायक तथा कर्मठ मजदूर नेता थे। वे मजदूरों और किसानों के हितैषी थे। युवा नेता कमल कल्ला ने कहा कि पुरोहित दलगत राजनीति से उपर थे। बीकानेर के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक जगत में योगदान अविस्मरणीय है। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक,व्यापारिक,सांस्कृतिक,खेलकूद संस्थान ओर पत्रक ारिता से जुड़े मीडिया के महानुभावों ने भी स्व. गोकुल प्रसाद को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता,जिला कांग्रेस के पदाधिकारी,पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष,पार्षद पार्षद प्रत्याशी,महिला कांग्रेस, युथ कांग्रेस,सेवादल,एनएसयूआई,इंटक सहित सभी विभागों प्रकोष्ठों और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े जिला और प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे।पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में का ंग्रेस के वरिष्ठ नेता एड. मदनगोपाल पुरोहित,फुटबॉल खिलाड़ी भरत पुरोहित,असंगठित कामगार कांग्रेस के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. विजय आचार्य,व्यापार मंडल सचिव वीरेंद्र किराडू,नवनीत गोपाल पुरोहित,संतोष रंगा, महिला कांग्रेस की महा सचिव श्रीमती सुनीता रंगा,श्रीमती कान्ता आचार्य,विष्णु रंगा, ब्लॉक उपाध्यक्ष त्रिभुवन व्यास,जितेंद्र बिस्सा,गणेश रंगा,होलसेल भंडार के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र व्यास,प्रेम रतन जोशी,कांग्रेस महासचिव प्रवक्ता नितिन वतस्स,सचिव मनोज चौधरी,ब्लॉक अध्यक्ष सुमित क ोचर,जितेंद्र जोशी, सहित अनेक कांग्रेस जन ओर मजदूरों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *