बीकानेर। राजस्थान टीचर भर्ती के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में सभी योग्य उम्मीदवारों को आज नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस प्रक्रिया के तहत,शिक्षक भर्ती 2022 में शामिल होने वाले उम्मीवारों को नियुक्ति दी गई। शिक्षा निदेशालय में आज चयनित अभ्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच पड़ताल की गई। इनमें एल वन व एल टू के अभ्यार्थी शामिल रहे। इसमें एल वन के दो,एल टू में हिन्दी के चार,गणित व विज्ञान में 17,सामाजिक विज्ञान में 14 व अंग्रेजी विषय के 16 अभ्यार्थी शामिल रहे। गौरतलब रहे कि राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती 2022 प्रक्रिया के तहत,कुल 48,000 खाली पदों पर भर्ती होनी है। इसमें 21,000 पद लेवल 1 के और 27,000 पद लेवल 2 के शामिल है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 21 दिसंबर 2022 को शुरू की गई थी। इसके लिए लिखित एग्जाम का आयोजन किया गया था।
