राजस्थान बीकानेर के स्टार तीरंदाज श्याम सुंदर स्वामी का पेरिस पैरा ओलंपिक के लिए चयन
बीकानेर।
बीकानेर का तीरंदाज श्याम सुन्दर स्वामी का चयन में हुआ है।जिसका आज डिविजन कमिश्नर वन्दना सिंघवी ने सम्मान किया। स्वामी अगले महिने होने वाले पेरिस मे होने वाले पेरा ऑलंपिक मे भाग लेगा।इस अवसर पर डीसी ने बताया कि य़ह बीकानेर के लिए गर्व की बात है।उन्होंने स्वामी को अग्रिम बधाई दी।
स्वामी के प्रशिक्षक अनिल जोशी ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा श्याम सुंदर की कड़ी मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। वह न केवल हमारे शहर बल्कि पूरे देश का गौरव हैं।” अनिल जोशी ने श्याम सुंदर की यात्रा और उनके संघर्षों के बारे में बताते हुए कहा कि कैसे श्याम सुंदर ने हर बाधा को पार किया और अपने सपनों को साकार किया। जोशी ने बताया कि आठ महीने पूर्व पेरिस में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में श्याम सुंदर ने भारत को पैरा ओलंपिक कोटा दिलाया। इसके बाद, भारतीय तीरंदाजी संघ और भारतीय खेल प्राधिकरण ने चार से अधिक बार ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली भारतीय टीम के लिए ट्रायल का आयोजन किया। देश भर के पैरा तीरंदाजों ने इस ट्रायल में हिस्सा लिया, जिसमें श्याम सुंदर सभी ट्रायल के कुल अंकों में दूसरे स्थान पर रहकर पैरालंपिक टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए।