बीकानेर। रेल कर्मचारियों की चार सूत्री मांगों को लेकर उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ की ओर से मंडल रेल कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों का रोष है कि केन्द्र की सरकार कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात कर रही है। कार्यकारी अध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से ओपीएस को लागू करने,आठवें वेतन आयोग के गठन,इनकम टैक्स की सीमा आठ लाख तक बढ़ाने,निजीकरण का विरोध कर रहे है। किन्तु उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। जिसके चलते आज राष्ट्र स्तर पर रेलवे की यूनियनों की ओर से प्रदर्शन कर आक्रोश जताया गया है। अगर सरकार उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं देगी तो चरणबद्व तरीके से आन्दोलन किया जाएगा।