बीकानेर
आजाद भारत को याचक की जगह आत्मनिर्भर देश बनाने में पंडित जी का योगदान –
बीकानेर 14 नवम्बर- भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की 135 वी जयंती पर जवाहर पार्क स्थित प्रतिमा स्थल पर शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अध्यक्ष यशपाल गहलोत एवम बिशनाराम सियाग की अध्यक्षता में पुष्पांजलि और शब्दांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ
पूर्व मंत्री वरिष्ठ नेता डॉ बुलाकिदास कल्ला ने पुष्पांजलि करते हुए कहा कि पंडित नेहरू की योजनाओं ने आजाद भारत में उद्योग की नींव रखी आजाद भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नेहरू जी ने अपने पहले कार्यकाल में खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन राशि का प्रावधान किया और देखते देखते भारत में खेती के प्रति रुझान बढ़ने लगा पंडित नेहरू दूरदर्शिता के धनी थे
जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की जब भारत आजाद हुआ तब देश की वित्तीय हालात स्थति बहुत दयनीय थी हालात ये थे की हर छोटी से छोटी चीज के लिए विदेशों पर निर्भर थे उस वक्त पंडित नेहरू के सामने बहुत बड़ी चुनौती थी लेकिन अपनी कार्तव्यता और दूरदर्शिता के बूते देश में हरित क्रांति और लघु उद्योगो को प्रोत्साहित कर पंडित जी ने याचक की जगह आत्मनिर्भर भारत की आधार शिला रखी
जिला देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि पंचवर्षीय योजना के तहत देश की प्रगति को सुनिश्चित किया इस हालात में यह कहा जा सकता है की पंडित नेहरू की कार्ययोजना भारत जैसे विविधता वाले देश को मजबूत भारत बनने में कारगर साबित हुई आज के दिन हम उन्हे याद करके उनके पथ को अपना सके यह देश के हालात को सुधारने वाला साबित होगा
प्रदेश कांग्रेस सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा की पंडित नेहरू देश के हर वर्ग के चहेते थे खासतौर से छोटे बालक बालिकाओं को वे ज्यादा पसंद थे इसलिए आज के दिन को बाल दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है
प्रदेश सचिव गजेंद्र सिंह सांखला ने कहा कि आज के दिन हम ये प्रण करे की नेहरू जी के शसक्त देश बनाने की नीति को अपनाते हुए अखंड भारत को अक्षुण बनाए रखेंगे
संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने संचालन करते हुए नेहरू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला
देहात संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि स्मरण सभा को प्रेमरतन जोशी,पन्नालाल मेघवाल, जावेद पडिहार, प्रेमरतन जोशी पट्टू जोशी,पाबूराम नायक, अंबाराम इनखिया, मनोज किराडू, पूनमचंद नायक, एजाज पठान पूनमचंद भांभू,बिरजराम भील,सफी खान पूनम चंद नायक शर्मिला पंचारिया, आशा देवी स्वामी, वंदना गुप्ता बंसीलाल आचार्य,मुमताज शेख,हनुमान व्यास हाजीर खान, हरिप्रकाश वाल्मिकी, प्रियंका पंचारिया,मोइनुद्दीन,अजमल हुसैन, मुकेश जोशी जहूंरदिन जालवाली, प्रकाश स्वामी, बिजेंद्र सिंह बिदावत सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *