बीकानेर स्थित फूलनाथ बगीची परिसर के प्राचीन तालाब में आज कार्तिक माह के चलते श्रद्धालुओ ने दीपदान किया। जिसके चलते तालाब परिसर हजारों दीपकों से जगमगा उठा। तालाब परिसर में लगभग 25 हजार दीपकों का दान किया गया। इस दौरान 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने दीपदान किया। बगीची परिसर स्थित वैद्यनाथ महादेव मंदिर को भी रंगीन रोशनी से सजाया गया। वही दीपको से भी बाबा वैधनाथ महादेव का नाम लिखा गया। भक्त मंडल की ओर से हर साल कार्तिक पूर्णिमा से पहले होने वाले प्रदोष के दिन दीपदान किया है। यह क्रम पिछले 11 साल से चल रहा है। इस दौरान 125 लीटर से अधिक तेल का उपयोग दीपको मेकिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *