बीकानेर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि स्वर्गीय स्वयं इंदिरा गांधी उपर ने नीचे उतरकर आ जाएं तो भी जमीदोज धारा 370 को नहीं हटा सकती। शेखावत ने यह बात बीकानेर के एक दिवसीय दौरे के दौरान नाल एयरपोर्ट पर पत्रकारों के समक्ष बातचीत में कही। उन्होंने धारा 370 को देश में अलगाववाद की जननी बताया। जो देश के सिर पर काले कलंक से कम नहीं है। राजस्थान में सात सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणामों पर बोलते हुए केन्द्रीय मंत्री ने क हा कि जनता ने भजनलाल सरकार को जीत का सर्टिफिकेट दे दिया है। हम एक से अनेक होने वाले हैं। इन सात सीटों में से भाजपा की एक ही सलूंबर सीट थी बाकी चार कांग्रेस,एक बीएपी और एक राष्ट्रीय लोकतांत्रित पार्टी की थी। अब उपचुनाव बाद हम एक से अनेक सीट पर विजय होंगे। केन्द्रीय मंत्री ने महाराष्ट्र में भी महायुति की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने मन बना लिया है कि वे विकास के साथ रहेगी। महाराष्ट्र में फतवे जारी करने पर बोलते हुए शेखावत ने कहा कि ये जाति,धर्म सहित अनेक प्रकार के ध्रुवीकरण करना कांग्रेस की आदत है। इस धु्रवीकरण के खिलाफ महाराष्ट्र का मतदाता अब जाग चुका है। शेखावत ने राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने कभी समझदारी की बात कही है क्या। बीकानेर आगमन पर उनका कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी,पूर्व न्यास अध्यक्ष महावीर रांका,जितेन्द्र सिंह राजवी सहित अनेक जनों ने स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *