बीकानेर। सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल में अव्यवस्थाओं और खिलाडिय़ों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ क्रीड़ा भारती और खिलाडिय़ों की भूख हड़ताल 11 वें दिन भी जारी है। आज अनेक खेलों के खिलाडिय़ों ने स्कूल से कलक्टर परिसर तक पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया तथा प्रशासन और शिक्षा विभाग की उदासीनता पर रोष जताया। खिलाडिय़ों ने खेल संसाधनों में सुधार,पारदर्शी प्रबंधन और भ्रष्टाचार के खात्मे की मांग की है। लेकिन अब तक प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।भूख हड़ताल के ग्यारह दिनों में खिलाडिय़ों की शारीरिक स्थिति कमजोर हो रही है,लेकिन उनके इरादे मजबूत हैं। हड़ताल पर बैठे खिलाडिय़ों का कहना है कि उनकी मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।