एंकर – बीकानेर में आज संगीत की मधुर ध्वनियों के साथ ढोल की थाप पर नृत्य करते ऊंट, झूमते स्वर लहरियों बिखरते कलाकार। जिसे देख पर्यटक भी दांतो तले ऊंगलिया दबाने को मजबूर हो गये। मौका था अन्तर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव के दूसरे दिन का। राष्ट्रिय उष्ट अनुसंधान केन्द्र में आयोजित इस कार्यक्रम में ऊंटो ने नृत्य किया। दो टांगों को अपने कद से ऊंचा उठाकर पर्यटकों को रोमांचित किया। तो वही ऊंट के सौंदर्य को देखकर हर कोई हैरान था। ऊंट सज्जा, ऊंट दौड़, ऊंट फर कटिंग, ऊंट नृत्य जैसी प्रतियोगिताओ को देखने आए देशी और विदेशी सैलानी भी इन ऊंटो की तारीफ करते दिखे। ऊंटो की दौड़ को देखकर हर कोई रोमांची होता नजर आया। बड़ी संख्या में सैलानियों ने इस रंगीन उत्सव का लुफ्त उठाया।