बीकानेर। लोहड़ी पर्व सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोहड़ी का पूजन कर अग्नि प्रज्जवलित की गई। लोगों ने अग्नि की परिक्रमा कर खुशियां प्रकट कीं और घर -परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान लोहड़ी के पारंपरिक लोकगीतों का गायन हुआ। बच्चों से बुजुर्गों तक ने गीत -नृत्य कर पर्व मनाया। इस दौरान लोहड़ी पर तिल, गुड, रेवड़ी, गजक, मूंगफली अर्पित कर मनोकामनाएं की गई। पंजाबी समाज के लोगों ने घरों व मोहल्लों में लोहड़ी जलाई गई। पारंपरिक लोकगीत गाए गए। लोकनृत्यों की प्रस्तुति हुई। इस दौरान बच्चों से बुजुर्ग तक मौजूद रहे। कमला कॉलोनी रथखाना कॉलोनी में लोहड़ी पर्व मनाया गया। सभी संगत ने गुरु चरणों में अरदास की व लोहड़ी जलाई गई। अमरसिंहपुरा, लालगढ़, मुक्ता प्रसाद नगर, रथखाना, जयनारायण व्यास कॉलोनी, पवनपुरी, इंदिरा कॉलोनी सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *