श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के द्वारा आज भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्रीमान श्याम जी पंचारिया का स्वागत व अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम श्री मेढ स्वर्णकार के अध्यक्ष श्री मनीष लाम्बा के नेतृत्व में गणमान्य वरिष्ठ, मातृशक्ति एवं युवाओं ने सकारात्मक ऊर्जा के साथ जिलाध्यक्ष शश्याम पंचारिया का स्वागत किया।
पंचारिया ने सभी को संबोधित करते हुए समाज में सद्भावना एवं सदाचार का आचरण करने का संदेश दिया एवं समाज में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया, पंचारिया ने स्वर्णकार समाज का आभार व्यक्त करते हुवे कहा कि सोनी समाज शुरू से ही भाजपा का कोर वोटर रहा है।
जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के साथ भाजयुमो नेता भवानी पाईवाल, युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष मदन गोपाल सोनी, पूर्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष जयवीर सिंह, श्याम शर्मा का भी अभिनन्दन किया।
स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष मनीष लाम्बा ने बताया कि समाज के प्रमुख लोगों द्वारा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया का अभिनन्दन किया गया, समाज के प्रति भाजपा सदैव सकारात्मक रही है और समाज भी भाजपा के साथ सदैव रहा है , उन्होंने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल की तारीफ करते हुवे कहा कि हमारे समाज के अधिकांश प्रमुख मांगों को पूरा करवाया है जिससे समाज में भाजपा के प्रति ओर अधिक जुड़ाव हुआ है।
कार्यक्रम में युवा अध्यक्ष मदनगोपाल सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया और बताया कि प्रमुख उपस्थित लोगों में श्याम मौसूण, शिवनारायण मौसूण, नारायण मांडन, मांगीलाल कुकरा, महेश कुकरा, मूलचंद बामलवा,मनोज कुमार डावर विजयराज डाँवर,मुरली मौसूण, राम शैरी, लोकेश सोनी, अशोक मौसूण, नरसी मौसूण, झवर कोलायत, रामनिवास सोनी, सूरज सोनी, राजू अक्कासर, शंकरलाल डाँवर, शंकर लावट, सोहनलाल, वार्ड 41 पार्षद मजीदन चौहान, निर्मला सोनी, भेरूलाल मौसूण, सुशीला सोनी, सुमन सोनी, आरती सोनी, पुष्पा सोनी, शोभा सोनी, सत्यनारायण सोनी, राजेंद्र सोनी, रमेश सोनी प्रेम कुमार, राजेंद्र लाम्बा, रमेश लाम्बा जयराज जी अश्विनी गोविंद रोहित कार्तिक सुनील रवि कुकरा एवं श्री मेढ क्षत्रिय समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *