बीकानेर। मर्यादा पुरुषोतम भगवान राम का जन्मोत्सव आज पारम्परिक रूप से मनाया गया। राम मंदिरों में विशेष पूजन अनुष्ठान हुए।वहीं दोपहर 12 बजे एम एम ग्राउंड के पास बने भगवान राम के मंदिर में महा आरती की गयी। पंचामृत और पंजीरी का प्रसाद वितरण किया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही राम मंदिरों में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। भजन कीर्तन का दौर चले। बिन्नाणी चौक स्थित रघुनाथजी मंदिर,जस्सूसर गेट बाहर स्थित राम मंदिर, इकीसिया गणेश मंदिर परिसर के राम मंदिर सहित हर में राम मंदिरों में विशेष उत्सव मनाए गए हैं।
