श्री गंगानगर
सोशल मीडिया पर सैन्य गतिविधियों की जानकारी साझा करना पड़ा महंगा, आरोप में दो गिरफ्तार
श्री गंगानगर के घड़साना पुलिस ने सोशल मीडिया पर सैन्य गतिविधियों से संबंधित संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप में 2 युवकों को गिरफ्तार किया है जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध गतिविधियों पर निरंतर नजर रखती हैं और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल अपराधियों के खिलाफ समय पर कार्रवाई करती हैं।
22 अप्रैल 2025 को पहलगांव में हुए आतंकी हमले और भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदुर के बाद सीमा क्षेत्र में विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है। इसी के तहत पुलिस थाना घड़साना ने उतमराम व प्रेमकुमार को सोशल मीडिया पर सैन्य जानकारी साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया
सैन्य गतिविधियां सोशल मीडिया पर सांझा करना पड़ा महंगा दो यूवको को पुलिस ने किया गिरफ्तार देखे वीडियो
