राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के आह्वान पर नई अनाज मंडी में व्यापारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। यह हड़ताल एक प्रतिशत मंडी सेल टैक्स के विरोध में की जा रही है।व्यापारियों का कहना है कि वे लंबे समय से इस टैक्स का विरोध कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। व्यापारियों की मुख्य मांग है कि सरकार चीनी पर कृषक कल्याण फीस की मांग को पूरा करे। साथ ही एक प्रतिशत मंडी सेस टैक्स को वापस ले।मंडी में इन दिनों सरसों, चना और गेहूं की आवक हो रही है। हड़ताल के क ारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले दिन ही करीब एक करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ है। सुबह से माल लेकर आए किसानों को वापस लौटना पड़ा।व्यापारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानेगी, हड़ताल जारी रहेगी। मंडी 5 जुलाई तक बंद रहेगी।