बीकानेर। पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारियों ने बुधवार को कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने फर्जी शिकायतों के आधार पर हो रही कार्रवाई का विरोध किया।अध्यक्ष राजाराम गोदारा के अनुसार, मंत्रालयिक कर्मचारी संघ ने 16 हजार कर्मचारियों की समस्याएं प्रस्तुत कीं। उन्होंने कहा कि विभाग प्रतिद्वंद्वी संगठन के दबाव में कार्रवाई कर रहा है। कैडर रिव्यू और स्वतंत्र जॉब चार्ट की मांग पर मंत्रालयिक नेतृत्व पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहा है।उन्होंने ने बताया कि 2013 में नियुक्त कर्मचारियों के दस्तावेजों की छह बार जांच हो चुकी है। कांग्रेस सरकार के समय तीन आईएएस अधिकारियों की निगरानी में की गई जांच में शिकायतें निराधार पाई गई थीं। यह जांच एक विशेष कैडर के इशारे पर की जा रही है।
