बीकानेर दौरे पर आए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बिहार में भाजपा को मिली जीत को लेकर बिहार की जनता को बधाई दी। मंत्री मेघवाल ने कहाकि बिहार के विकास की रफ्तार कोअब हम रुकने नहीं देंगे। राहुल गांधी जी कि बात का विश्वास बिहार की जनता को नहीं रहा लोगो ने जंगल राज को खत्म कर दिया। यह उनको विश्लेषण करना चाहिए और झूठ बोलकर के लोगों को भ्रमित करके कब तक राजनीति करेंगे। वही उन्होंने अंता उप चुनाव में हुई भाजपा की हार को लेकर कहाकि यह समीक्षा का विषय है,समीक्षा के बाद इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी।
