घूमर फेस्टिवल : डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में हुआ सम्पन्न सैंकड़ों महिला प्रतिभागी ने एक साथ किया नृत्य
बीकानेर, राज्य सरकार के निर्देशानुसार संभाग मुख्यालय पर बुधवार को पहली बार आयोजित होने वाले घूमर फेस्टिवल में लगभग 850 महिला प्रतिभागी 18 मिनट के म्यूज़िक ट्रैक पर पर एक साथ नृत्य किया। कुल पंजीकृत प्रतिभागियों में 153 एकल प्रतिभागी तथा 33 समूह सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम दीप प्रज्वलन के साथ सायं 6 बजे शुरू हुआ। इसके बाद किशनगढ़ के विशेष ग्रुप द्वारा घूमर की खास प्रस्तुति दी गई। फेस्टिवल के सभी प्रतिभागियों के लिए राज्य स्तर पर 18 मिनट का स्पेशल म्यूजिक ट्रैक पर प्रस्तुति दी। इस पर सभी सामूहिक प्रस्तुति देंगे। बेस्ट परफॉर्मेंस के चयन के लिए निर्णायक मंडल का गठन किया गया है।
निर्णायक मंडल द्वारा सर्वश्रेष्ठ ग्रुप, सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी, सर्वश्रेष्ठ ज्वैलरी, सर्वश्रेष्ठ कॉस्टयूम और सर्वश्रेष्ठ सिंक्रोनाइज कैटेगरी में पुरस्कार दिए गए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें स्थानीय और बाहरी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दी।
