बीकानेर में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जयंती पर कांग्रेस ओबीसी विभाग का श्रद्धांजलि समारोह
जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग, बीकानेर शहर एवं देहात के संयुक्त तत्वावधान में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर कैप्टन चंद्र चौधरी सर्किल पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय, पिछड़ा वर्ग कल्याण और समानता के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
समारोह में पूर्व केश कला बोर्ड अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) महेंद्र गहलोत, ओबीसी देहात कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश सेन, ओबीसी कांग्रेस शहर अध्यक्ष उमा सुथार, मनोज चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान “कर्पूरी ठाकुर अमर रहें” और “कर्पूरी ठाकुर जिंदाबाद” के नारों के साथ जननायक को श्रद्धांजलि दी गई