25 हजार का ईनामी बदमाश पकडा
जोधपुर।
चौपासनी थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार के ईनामी बदमाश महिपाल चारण को पकडने में कामयाबी हासिल की हैं। महिपाल पर थाना क्षेत्र में कपडों से भरे ट्रक को लूटने का आरोप हैं। इसके अलावा भी उसके खिलाफ कई मामले दर्ज है। इसके चलते उस पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। डीसीपी राजेश कुमार यादव ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाकर लगाई गई थी। उसे जयपुर से गिरफ्तार कर लाया गया है। महिपाल चारण ने 2022 में ट्रक लूटा था। उसके खिलाफ उसकी पत्नी ने भी मामला दर्ज करवा रखा हैं। वांछित अपराधिकयों की धरपकड का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *