बीकानेर में गुरुवार एक बार फिर मौसम सुहावना होने से आमजन को दिनभर की उमस से राहत मिली। दिन भी बादलवाही के बाद दोपहर अंधड़ चला और आसमान से राहत के छींटे गिरने से लोगों को उमस से कुछ राहत मिली है। सामान्य बरसात हुई। इसके बाद चली ठंडी हवा से मौसम खुशगवार हो गया।इससे पहले बुधवार को उमस ने खूब परेशान किया। मानसून की दस्तक से गर्मी से तो कुछ राहत मिली है लेकिन उमस ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आगामी दो से तीन तक मानसून से संभाग अधिक प्रभावित रहेगा। कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। 5 से 6 जुलाई को संभाग के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *