बीकानेर। नगर निगम की ओर से लाख दावे किये जा रहे है कि मानसून से पहले नालों की साफ सफाई की। लेकिन उनके दावे कितने सार्थक रहे इसकी बानगी नगर निगम के पास वाले नाले को देखने को मिल रहा है। जहां बरसाती सीजन में कोई न कोई हादसा होता है। रविवार रात भी इस नाले में एक गाय गिर गई। जिसे मशक्कत के बाद मोहल्लेवासियों की मदद से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि नाले में पशु गिरने की सूचना पर मोहल्लेवासी इकठ्ठा हो गये। और अपने स्तर पर ही नाले से गाय को निकालने का प्रयास करने लगे। घंटों मशक्कत के बाद आखिरकार लोगों ने गाय को निकाल लिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसी नाले में पिछले बरसाती सीजन में एक जने की डूबने से मौत हो गई थी। उसके बाद भी निगम प्रशासन नहीं चेता और इसको दुरूस्त नहीं करवाया। जिसके चलते आज फिर गौवंश इसमें गिर गया।
