एंकर – बीकानेर में आज राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के विद्या मंडप में दो दिवसीय ‘प्राकृतिक खेती पर जागरूकता कार्यक्रम’ राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ किया। इस दौरान राज्यपाल ने विश्वविद्यालय द्वारा विकसित स्टबल चॉपर सह स्प्रेडर का लोकार्पण किया और विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। राज्यपाल ने संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि न्यूनतम लागत,अधिक उपज,उच्च गुणवत्ता और स्वच्छ पर्यावरण के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाना जरूरी है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि आज रासायनिक उर्वरकों के उपयोग से जमीन की उर्वरा शक्ति प्रभावित हुई है।मिट्टी के मित्र किटाणु और सूक्ष्म जीवों की संख्या में नगण्य रह गई है। इन उर्वरकों के कारण आज केंसर जैसे असाध्य रोग के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।ऐसे में रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों से बचने के लिए हमें प्राकृतिक खेती की ओर लौटना होगा। संगोष्ठी को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल,केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने भी सम्बोधित किया। संगोष्ठी में किसान,कृषि वैज्ञानिक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
बाइट- हरिभाऊ बागडे,राज्यपाल।