भरतपुर –
शादी वाले घर में बना खाना खाया उसके बाद शुरू हुई उल्टियां और पेट दर्द लगभग डेढ़ दर्जन को कराया अस्पताल में भर्ती
शादी के घर में खाना खाने के बाद लगभग 20 लोग हुए बीमार / 25 अप्रैल से होने लगी तबियत खराब / आज ज्यादा तबियत बिगड़ी तो कराया अस्पताल में भर्ती
पीड़ित महिला ,खाना खाने के बाद बीमार
डीग जिले कुम्हेर थाना क्षेत्र में एक शादी वाले घर में खाना खाने से लगभग 20 लोग फ़ूड पॉइजिंग को वजह से बीमार हो गए। बीमार लोगों को भरतपुर जिला आरबीएम अस्पताल में लाया गया। कुछ लोगों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी लोगों ने शादी के घर में खाना खाया था। तब से उनकी तबियत बिगड़ती गई है।
अस्पताल इलाज के लिए आये मरीजों ने बताया कि,सांतरुक गांव में 25 अप्रैल को निशु नाम की लड़की की शादी थी। 24 अप्रैल को निशु के घर कड़ी चावल और पूरी बनी थी। निशु के परिजनों और आसपास के लोगों ने खाना खाया और सभी लोग घर चले गए।
25 अप्रैल को कुछ लोगों की तबियत खराब होने लगी तो मेडिकल की दुकान से दवा ले ली लेकिन, उनकी तबियत ठीक नहीं हुई। कल 26 तारीख को करीब 20 लोगों की तबियत ज्यादा बिगड़ गई। जिन्हें रारह के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में इलाज के बाद शाम को सभी लोगों को छुट्टी मिल गई। आज सुबह फिर से करीब 20 लोगों को उल्टियां पेट दर्द होने लगा। जिसके बाद सभी लोगों को आरबीएम अस्पताल लाया गया। फिलहाल आरबीएम अस्पताल में 15 लोगों को भर्ती किया गया है। वहीं कुछ लोगों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है।
