केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल आज बीकानेर दौरे पर रहे इस दौरान उन्होंने हरियाणा चुनाव में भाजपा पार्टी को जीत को ऐतिहासिक बताया। हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम पर कहा कि कांग्रेस को यह नतीजे स्वीकार नहीं है। ऐसे कथन कांग्रेस नेता के अहंकार को प्रदर्शित करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एग्जिट पोल को ही एग्जेक्ट पोल समझ लिया। जिससे हार उन्हें पच नहीं रही है। वही दिल्ली सीएम के बंगले को खाली करने के कहा की बंगला खाली पीडब्ल्यूडी विभाग ने करवाया है। जब पहले उनको बंगला मिला हुआ है फिर दो केसे मिलेंगे ।यह सब नौटंकी है इससे कुछ नही होगा। दिल्ली की जनता अब सबकुछ समझ गई है।
