बीकानेर। विजय दशमी पर्व शनिवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में शहर में कई स्थानों पर रावण परिवार के पुतलों का दहन किया गया। मुख्य समारोह डॉ. करणी सिहं स्टेडियम में हुआ। पोलटेक्निक मैदान, भीनासर,धरणीधर मैदान में भी रावण परिवार के पुतलों का दहन किया गया। इससे पहले सचेतन झांकियां निकाली गई। शहर में विभिन्न मोहल्लों, कॉलोनियों में भी रावण के पुतले का दहन किया गया।भगवान राम के जीवन आदर्शों से संबंधित झांकियां निकाली गई। डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में बीकानेर दशहरा कमेटी की ओर से हुए समारोह में रावण,कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। रावण के मुंह से चिंगारियां निकली। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित अनेक लोग शामिल हुए। इससे पूर्व रानी बाजार गली नं.3 से दोपहर को झांकियां निकाली गई।
