बीकानेर। गुरूनानक देव के 555 वें प्रकाश पर्व पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में रविवार को बीकानेर में गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य पर सिक्ख समाज के लोगों ने नगर कीर्तन निकाला।यह नगर कीर्तन शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा पहुंचा और इसमें हजारों की संख्या में सिक्ख समाज के लोग, बच्चे और महिलाएं भी शामिल हुए। नगर कीर्तन में सिक्ख समाज के लोगों ने ‘वाहे गुरु का खालसा,वाहे गुरु की फतेह के जयकारे लगाए।इस नगर कीर्तन का जगह-जगह पर विभिन्न सम्प्रदाय के लोगों और शहरवासियों ने स्वागत किया। अनेकता में एकता की मिसाल देखने को मिली। इस नगर कीर्तन का उद्देश्य आपसी भाईचारे को बढ़ाना और शांति व सद्भाव को बनाए रखना है।गुरूनानक देव के प्रकाश पर्व पर अनेक आयोजनों की श्रृंखला में अखंड पाठ साहब का प्रकाश किया जाएगा। भोग अखंड पाठ के अलावा दीवान सजेगा व क ीर्तन तथा व्याख्यान के कार्यक्रम भी होंगे। बाद में गुरू का अटूट लंगर होगा।