बीकानेर
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के पुत्र और भाजपा नेता रवि शेखर मेघवाल के नेतृत्व में कल रात संविधान दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी संविधान को ज्यादा महत्व नहीं दिया। यहां तक के संविधान दिवस मनाने की शुरुआत भी भारतीय जनता पार्टी ने की है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 19 नवम्बर 2015 को संविधान दिवस मनाने का नोटिफिकेशन जारी किया और इसके बाद हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाने लगा। कांग्रेस ने कभी भी संविधान दिवस मनाने का निर्णय नहीं लिया। कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर को कभी भी महत्व नहीं दिया। यह वर्ष संविधान अंगीकार करने का 75वां वर्ष है। इस पूरे साल संविधान दिवस मनाया जाएगा और यह कार्यक्रम पूरे देश में हर शहर में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक विश्वनाथ मेघवाल, विधायक ताराचंद सारस्वत, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चम्पालाल गजेंद्र, विश्वकर्मा बोर्ड के चैयरमेन सुथार, भाजपा नेता गुमान सिंह,दीपक पारीक, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, दिलीप पुरी, पूर्व उपमहापौर राजेंद्र तंवर समेत अनेक लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम संयोजक रवि शेखर मेघवाल ने सभी आ आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *