बीकानेर में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल को विफल बताता हुई सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया। गांधी पार्क में आयोजित इस सद्बुद्धि यज्ञ में बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओ ने यज्ञ किया और भगवान से मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि देने की मांग की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमित कोचर ने कहा कि सरकार कांग्रेस को कोसना छोड़े और आमजन की सुध ले साथी उन्होंने कहा कि सरकार पूर्वर्ती सरकार की जनकल्याणकारी योजना को बंद नहीं करे। इस अवसर पर शहर कांग्रेस के मनोज चौधरी ने कहा की सरकार का एक साल का कार्यकाल फ्लॉप शो है।
