एक दिवसीय दौरे पर बीकानेर पहुंचे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन नाम मेघवाल ने भाजपा संभाग कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनाने जा रही हैं। अरविंद केजरीवाल अपनी लोकप्रियता खोते जा रहे हैं। उनकी कथनी और करनी में अंतर है।साथ ही जनता में इस प्रकार का संदेश भी जा रहा है कि यह डबल इंजन की सरकार दिल्ली में बनने से विकास अधिक होगा। ऐसे में अब मतदाता भाजपा को वोट देने का मन बना चुका है। मेघवाल ने संगठनात्मक चुनाव में मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियों को रद्द करने पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि संगठन चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए हैं वे अपना काम कर रहे हैं।
बाइट,,,,अर्जुनराम मेघवाल केंद्रीय कानून मंत्री
