ट्रंप सरकार की ओर से अमेरिका से भारत भेजें गए प्रवासी नागरिकों के साथ अमानवीय व्यवहार होने पर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर आज पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। कांग्रेस देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज बीकानेर की जिला कलेक्ट्री पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान हुए अमेरिका से जबरन भारत भेजे गए नागरिकों के साथ अमानवीय व्यवहार होने का आरोप लगा रहे थे और इसके लिए केंद्र में मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। देहात कांग्रेस के अध्यक्ष जिला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग का कहना है कि यह मोदी सरकार की विफलता है कि भारत के लोगों को हाथ पांव बांधकर जबरन भेजा गया और उनके साथ बहुत ही गलत व्यवहार हुआ। आज हम इस कृत्य के विरोध में जिला कलेक्टरी पर प्रदर्शन कर रहे थे तो पुलिस ने जबरन लाठियां भांजकर हमें वहां से खदेड़ा। लाठीचार्ज के दौरान लगभग 8 से 9 लोगों के चोटे भी आई है।
