फाल्गुन शुरू होने के साथ ही मंदिरों व घरों में फागोत्सव की धूम शुरू हो गई है। भक्त अपने प्रभू को न केवल फूलों की होली खिला रहे है। बल्कि उनको विशेष भोग भी चढ़ा रहे है। मंदिरों में फाग गीतों के साथ उत्सव मनाया जा रहा है। पवनपुरी में भी शुक्रवार को फागोत्सव मनाया गया। ज्योति विजयवर्गीय के आवास पर आयोजित इस आयोजन में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और ठाकुरजी के साथ फूलों की होली खेली। महिलाओं ने फाग गीत गाएं। जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।