BKN. BARISH
बीकानेर में आज मावठ बरस गई। पिछले एक पखवाड़े से सर्दी तो लगभग गायब हो गई थी और घरों में पंखे चल रहे थे। ऐसे में आज दोपहर बाद आसमान से बादल बरसने लगे। शुरुआती तौर पर तो रिमझिम बारिश का दौर रहा, फिर बाद में रुक-रुक कर बारिश होती रही। इस बारिश से जाती हुई सर्दी वापस लौट आई है। तापमान में लगभग 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई है। ठंडक बढ़ गई है। लोग घरों में दुबक गए, गरम स्वेटर और ऊनी वस्त्र फिर से निकल आए। बारिश का दौर दोपहर बाद शुरू हुआ, जो देर शाम तक रुक-रुक कर जारी था।